फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में बरठीं बाजार में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं(बिलासपुर)। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बरठीं में सैकड़ों कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुन्हाणी के कारोबारियों के अलावा टैक्सी यूनियन और ट्राला यूनियन के लोगों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। कारोबारियों ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं इस मौके पर पाकिस्तान का पुतला भी जलाया गया।
इस मौके पर बरठीं व्यापार मंडल की ओर से बरठीं मुख्य चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। सबसे पहले व्यापारियों की ओर से पाकिस्तान की शव यात्रा बरठीं मुख्य चौक से होती हुई सरगल चौक व अस्पताल मार्ग से वापस बरठीं चौक पर पहुंचाई गई। पाकिस्तान की इस शव यात्रा में सभी धर्म के लोगों ने भाग लिया और लोगों में भारी आक्रोश था। पूरा क्षेत्र पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय व बंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। इसके बाद सैकड़ों कारोबारियों ने बरठीं के मुख्य चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बरठीं व्यापार मंडल के प्रधान डॉ. राम प्रकाश गौतम ने उपस्थित कारोबारियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान की ओर से यह कायराना हरकत की गई है। पूरा देश इस कायराना हरकत के लिए पाकिस्तान की कड़ी निंदा करता है। गौतम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में शहीद व घायल हुए जवानों के साथ पूरा देश खड़ा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद झंडूता के पूर्व विधायक रिखी राम कौंडल व भाजपा बीडीसी उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर बरठीं पंचायत के सभी व्यापारियों के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी पाकिस्तान के विरुद्ध इस आक्रोश रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें