अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। तक्षशिला पब्लिक स्कूल बैहनाजट्टा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया जिसमें श्यामलाल वर्मा सेवानिवृत्त खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें ईमानदारी, अनुशासन और देश भक्ति का जज्बा भरने में अध्यापकों की अहम भूमिका होती है। इसके अलावा अभिभावकों को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों के प्रति सचेत रहें ताकि बच्चे किसी गलत-संगत में फंस कर अपना भविष्य खराब न करें।
इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल की रिपोर्ट पड़ी। स्कूल के चेयरमैन संतोष धीमान ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम भी पेश किए। साल भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया जिसमें काव्या, वंश, अर्पण, अमित, सोनाक्षी, अखिलेश, प्रेरणा, राजीव, अदिति, वरुण, मधुबाला, वंशिका, शिवांगी, महक, हर्ष, यशस्वी, अनुपमा, स्वास्तिक, गौरव, नमन, ओम, नक्ष, अर्चना, आर्यन, कामिनी, वैष्णवी, कंगना और ईशांत आदि शामिल थे।
-----------------------------