श्रीनयना देवी जी(बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुरु का लाहौर में दो दिवसीय बसंत पंचमी मेला बड़ी धूमधाम से संपन्न हो गया। मेले के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए।
दो दिवसीस मेले में लगभग एक लाख के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इस अवसर पर गुरु महाराज के विवाह उत्सव के उपलक्ष्य पर शोभा यात्रा निकाली गई। गुरु का लाहौर में भी काफी संख्या में समाजसेवी संस्थाओं ने गुरु महाराज की संगतों का स्वागत विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और स्वादिष्ट लंगरों से किया।
------------------