फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर क्षेत्र में तीन संदिग्ध मौतों पर पूर्व विधायक का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर विस क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई तीन लोगों की मौतों की पुलिस प्रशासन द्वारा सही तरीके से जांच न करने के मामले से क्षुब्ध कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व सदर विधायक बंबर ठाकुर की अगुवाई में एसपी कार्यालय का करीब दो घंटे घेराव किया तथा एडीएम विनय कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।
वहीं एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में हो रही हत्याओं को लेकर किसी प्रकार की जांच नहीं हो रही है जिससे लोगों का कानून व्यवस्था पर से विश्वास उठता जा रहा है। सदर के मौजूदा विधायक के गांव बघ्घड़ के युवक लक्की पुत्र भंडारी राम का शव अंबाला में बस स्टैंड के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जबकि भलस्वाए की पूर्व बीडीसी श्रीमति देवी के पुत्र प्रशांत का शव कालका रेलवे स्टेशन में खड़ी एक बोगी में मिला। हालांकि इन हत्याओं को लेकर परिजनों ने पुलिस को सीधे तौर पर इस हत्या का मामला बताते हुए कई लोगों पर शक जाहिर किया लेकिन पुलिस ने इस मामले में संवेदनशीलता नहीं दिखाई और मामले को रफा दफा करने की फिराक में है।
विज्ञापन

बिलासपुर के सलणु की एक महिला की मौत उसके ससुराल सुंदरनगर के गांव विनायक में हुई। इस मामले में मृतका के परिजनों ने एसपी मंडी को अपना दुखड़ा सुनाया लेकिन हैरानी की बात है तो इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बंबर ठाकुर ने दो टूक शब्दों में प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इन मामलों की सही कायदे से कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कंदरौर से बघ्घड़, सलणू से लेकर बरमाणा तक, कुठेड़ा से भलस्वाए तक दिन के समय कैंडल मार्च निकालकर सरकार तक न्याय की मांग को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इस धरना प्रदर्शन में तृप्ता देवी, कुलदीप धीमान, दौलत राम बादल, धनी राम, रविंद्र कुमार, शुभम कुमार, अनुराज, अंजना कुमारी, हीरापाल चौहान, बिमला देवी, मनोज पिल्लई, नवीन ठाकुर, नईम मोहम्मद, अमीचंद, अरशाद मोहम्मद, एसडी शर्मा, पवन कुमार, कुलदीप कुमार, नरेश शर्मा, पंकज शर्मा, तिलकराज, संजय डोगरा, प्रीति भाटिया, सुरजीत, रतन लाल, दीप सैणी, अवद्वेष भारद्वाज, आशीष मेहता, जोगेंद्र, श्रीराम, हबीब खान, देशराज, दीनानाथ, सुरेंद्र सिंह तथा प्रवक्ता संतोष वर्मा मौजूद रहे।
--------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें