फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में डेंगू और स्क्रब टायफस ने जकड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला कांग्रेस के महासचिव संदीप सांख्यान ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा देश का स्वास्थ्य संभालते हुए अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर का हाल पूछना भूल गए हैं। बिलासपुर में डेंगू के साथ अब स्क्रब टायफस ने भी पांव पसारना शुरू कर दिए हैं, लेकिन इस ओर कोई भी प्रशासनिक दल और राजनैतिक नेता ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जिला बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाएं चकनाचूर हो चुकी हैं। इस जिले से ही देश के स्वास्थ्य मंत्री भी आते हैं और प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकारें भी हैं लेकिन जिले के लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रहे हैं। इस मुद्दे की गंभीरता तब भी बनती है कि देश के स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तीन दिवसीय यात्रा पर बिलासपुर आ रहे हैं। जिला में डेंगू और स्क्रब टायफस एक महामारी बनता जा रहा है जिसको रोकने में प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय व देश के स्वास्थ्य मंत्री नाकाम साबित हो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप सांख्यान ने कहा कि जिले में डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या करीब 1800 से ज्यादा हो चुकी है जबकि स्क्रब टायफस के काफी मामले सामने आ चुके हैं। अभी भी इन बीमारियों से निपटने के लिए कोई कड़े कदम नहीं उठाये गए हैं। वहीं पर स्वास्थ्य विभाग के दावे डेंगू रोकने के लिए मिथ्य साबित हो रहे हैं। जिले की आबादी चार लाख से ज्यादा हो चुकी है जिसको केवल मात्र 63 चिकित्सकों के हवाले किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश सरकार को इस ओर शीघ्र जरूरी कदम उठाने चाहिए।
.................................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें