फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं में नहीं थम रहा डेंगू 15 नए मामले दर्ज

विज्ञापन
consult doctor
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालत ऐसी हो गई है कि हर रोज जिला में दर्जनों डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं जो स्वास्थ्य विभाग के डेंगू पर काबू पाने के सभी दावों की पोल खोल रहे हैं वहीं लगातार डेंगू के मामले सामने आने पर जिला के लोग भी सहमे हुए हैं।
नोडल अधिकारी डॉ.परविंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विभाग की आई रिपोर्ट में 15 मामले नए दर्ज किए हैं जिसमें से 3 मामले बिलासपुर शहर से, 9 मामले मार्कंडेय से, 1 मामला घुमारवीं और 2 मामले झंडूता से दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 121 रोगियों का उपचार अभी चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित 6 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठा रहा है। वहीं लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है। कहा कि विभाग डेंगू को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

इनसेट...
बता दें कि समय रहते विभाग अगर ठोस कदम उठाता तो आज यह हालात बिलासपुर के नहीं होते क्योंकि जब विभाग को कसरत करनी चाहिए थी तब विभाग कुंभकर्णी नींद सोया रहा और अब जब डेंगू स्थिति से बाहर हो गया है तो फिर विभाग की कसरत का कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है क्योंकि जिला में 2017 में डेंगू सामने आया था लेकिन उसके बाद भी विभाग ने इस संबंध में कोई कदम उठाना जरूरी नहीं समझे जिस का परिणाम अब सामने आया है। इसमें अब तक 1600 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें