फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस किराया बढ़ाने से निजी बस ऑपरेटर खुश

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। जिला बिलासपुर निजी बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक घुमारवीं में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रधान राजेश पटियाल ने की। यूनियन ने प्रदेश सरकार की ओर से ऑपरेटरों की मांगों को देखते हुए किराया बढ़ाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व परिवहन मंत्री का आभार प्रकट किया है।
राजेश पटियाल ने कहा कि निजी बस ऑपरेटरों की समस्याओं को समझते हुए प्रदेश सरकार ने जो फैसला लिया है वह सराहनीय है। इसके लिए सभी ऑपरेटर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हैं। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि यूनियन की जो अन्य मांगें हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जाए। सभी ऑपरेटरों ने लोगों से आग्रह किया है कि इसे राजनीति मुद्दा न बनाएं। गौर रहे कि मांगों को लेकर निजी बस ऑपरेटरों ने सोमवार 10 सितंबर से हड़ताल कर दी थी जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ऑपरेटरों की मांगों व लोगों की समस्या को देखते हुए सरकार ने 25 सितंबर तक का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने ऑपरेटरों की मांगों को मान लिया है जिससे सभी ऑपरेटर खुश हैं। सभी ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व परिवहन मंत्री का आभार प्रकट किया है। बैठक में महासचिव राहुल चौहान, बलजीत कश्यप, रणवीर सेन, अमरजीत सेन, अमीन, गुलाम, हरगोपाल भंडारी, राजेंद्र चंदेल, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र चंदेल, अर्पण, संत जोगेंद्र, तेजपाल, सुधीर, चमन, राजेंद्र सिंह, विनय पुरी, पंकज सहित 70 ऑपरेटर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें