फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 20 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
consult doctor
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि मंगलवार को डेंगू के 20 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें से 3 मामले बिलासपुर शहर से, 7 मामले मार्कंडेय से, 6 मामले घुमारवीं, 1 मामला झंडूता से, 1 मामला जिला हमीरपुर से, 1 मामला जिला सोलन से और 1 मामला जिला मंडी से दर्ज किया गया है। डेंगू से पीड़ित 118 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 4 रोगियों को अस्पताल में दाखिल हैं। शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।
विज्ञापन

डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-5 में 11, वार्ड-7 में 8 घरों में और वार्ड- 8 में 10 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न वार्ड-1, 2, 3, 5, 7, 8, 9 और 10 में जाकर 199 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। 272 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें