अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की बैठक पालिका क्लब में प्रधान आरएल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई विषयों पर चरचा की गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर पूर्व स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में सभा ने मुद्रिका बस शहर में चलाने और किसान भवन में बिलासपुर के कसानों को अपनी फसल की पैदावार बेचने लिए स्थान मुहैया करवाए जाने की मांग की ताकि किसानों को फसलों का उचित मुआवजा मिल सके। इसके अलावा सभा ने जिला में फैले डेंगू को लेकर भी चिंता प्रकट की है। सभा का कहना है कि डेंगू जैसी भयावह बीमारी पर जल्द से जल्द लगाम लगाई जाए।
सभा ने सरकार से पेंशनरों को चार प्रतिशत डीए देने के आदेशों को शीघ्र पास करने को कहा है। पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान की भी मांग की है। इसके लिए जल्द से जल्द बजट का प्रावधान किया जाए। इस मौके पर सभा के वरिष्ठ उपप्रधान आरएम सांख्यान, महासचिव मस्तराम वर्मा, संयुक्त सचिव बसंत राम वर्मा, सचिव एके सुहील, प्रेमलाल पराशर, गरजाराम, सुशील पुंडीर, बिमला देवी, कांता देवी, जेएन मिश्रा, ओंकार कपिल, नंद किशोर, ज्ञान चंदेल, एमपी चोपड़ा, जगदीश कौंडल, सुरेंद्र शर्मा, जीतराम सुमन, रविंद्रनाथ सहित अन्य उपस्थित थे।