फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डियारा सेक्टर में अभी भी पैदा हो रहा डेंगू का मच्छर 18-44-58

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी आवास परिसरों में भी पनप रहा डेंगू का लारवा
विज्ञापन

- बाहरी राज्यों से आईं विशेषज्ञों की टीमों ने हालात पर जताई चिंता

खेमराज शर्मा
बिलासपुर। निजी आवास परिसरों के अलावा सरकारी आवासों में भी डेंगू के मच्छरों का प्रकोप पाया गया है। दिल्ली व पुड्डुचेरी से आई वैज्ञानिकों की टीमों ने डियारा सेक्टर का दौरा कर वार्ड आठ स्थित सरकारी आवासों की हालत देखकर हैरानी जताई। टीम ने जिस भी पानी की टंकी, कूलर या शौचालयों के लिए रखे गए पानी के डिबों को देखा और चेक किया तो सभी में डेंगू के मच्छर के लारवा पाए गए।
जबकि कई जगहों पर सरकारी आवासों के बाहर टायरों में एकत्रित हुए पानी में भी डेंगू के लारवा पाए गए। कुछ जगहों पर तो लारवा विकसित होकर प्यूपा बन चुका था जोकि डेंगू का मच्छर बनने को तैयार था। टीम के वैज्ञानिकों का कहना था कि लोग स्वयं मच्छर को पैदा होने के लिए न्योता दे रहे हैं। इसके अलावा चार बजे वार्ड आठ में टीम ने कबाड़ का व्यापार करने वाले लोगों के घरों के अंदर से डेंगू के मच्छर भी पकड़े हैं। यहां पर रखे गए कबाड़ में एकत्रित हुए पानी के बीच से टीम ने डेंगू के लारवा के सैंपल एकत्रित किए हैं। टीम ने मौके पर कई पानी के ड्रमों को खाली किया, जहां पानी एकत्रित हुआ है वहां पर मिट्टी फेंक कर लारवा को भी नष्ट किया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम शाम पांच बजे डियारा सेक्टर के वार्ड नौ में गई जहां पर टीम ने घर-घर जाकर पानी की टंकियों, कूलरों का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने घर के अंदर जाकर फ्रिजों को भी देखा। टायरों को भी पानी से खाली किया। टीम के दौरे से एक बात तो साफ हो गई है कि लोग डेंगू के मच्छर को पनपने के लिए स्वयं बढ़ावा दे रहे हैं।
इनसेट...
साफ पानी में पैदा होता है मच्छर
पुड्डुचेरी से आई टीम के विशेषज्ञों का कहना था कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में होता है। उन्होंने यह बताया कि मच्छर कभी भी काट सकता है। लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह पानी को एकत्रित न होने दें क्योंकि इस मच्छर के अंडे छह माह तक सक्रिय रहते हैं। छह माह बाद भी अगर इन्हें पानी में डालेंगे तो इनसे लारवा पैदा हो जाएगा।
इनसेट...
एक सप्ताह में तैयार हो जाता है मच्छर
डेंगू का मच्छर एक सप्ताह में तैयार हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे पहले एडीज मच्छर अंडे देती है जिसके बाद लारवा पैदा होता है। लारवा बाद में प्यूपा बनता है। प्यूपा के बाद डेंगू का मच्छर पैदा होता है। एक सप्ताह के भीतर मच्छर पैदा हो जाता है जो लोगों को काटना शुरू कर देता है।
विज्ञापन

इनसेट...
यह विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंचे हैं यहां
दिल्ली से आए डॉक्टर अक्षय, डॉ. रीना, पीसी पाठक, होडिला सिंह तथा पुड्डुचेरी से डॉ. श्री निवासन, डॉ. नटराजन, बालकृष्णन व कृष्णराज ने डियारा सेक्टर के वार्ड आठ, नौ व दस का दौरा किया। टीम अब मंगलवार सुबह सात बजे मेन मार्केट का दौरा करेगी।
----------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें