श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के युवा डीएसपी अनिल शर्मा का नयनादेवी का नौ महीने बाद रोहड़ू तबादला हुआ है। श्रीनयनादेवी मंदिर में दर्शन करके के बाद वह रोहड़ू के लिए रवाना हुए।
नौ महीने के कार्यकाल में उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया। स्वारघाट और नयनादेवी मंदिर में ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात दिलाई। डीएसपी ने नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सलाहकार आदित्य गौतम, सतीश, रोबिन शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, विशाल शर्मा ने कहा कि डीएसपी अनिल शर्मा का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। नयनादेवी मंदिर मार्ग पर कई वर्षों से लग रहे ट्रैफिक जाम को खुलवाने में एक अहम भूमिका अदा की। उन्होंने जगह-जगह पर नो पार्किंग के बोर्ड लगवाए। अनिल शर्मा ने पंजाब और हिमाचल सीमा पर स्थित नशे के कारोबार के लिए मशहूर मजारी गांव में कई बार छापामारी की और हजारों लीटर कच्ची शराब बरामद की। जबकि हीरोइन, चिट्टे का कारोबार करने वालों पर भी शिकंजा कसा।