फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए विभाग तैयार

विज्ञापन
water shimla
विज्ञापन
बिलासपुर।
विज्ञापन

बिलासपुर में पड़ने वाली भीषण गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए आईपीएच विभाग हैंडपंप और पंप लगाएगा। इसके लिए विभाग ने फर्मों के साथ टेंडर कर दिए हैं। जहां पर पेयजल की समस्या अधिक होगी तथा लोगों के पास कोई भी पानी का स्रोत नहीं होगा, वहां विभाग हैंडपंप लगाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों एवं उच्च क्षेत्रों में गर्मियों के दौरान लोगों को पानी की समस्या से परेशान होना पड़ता है। कई गांव ऐसे भी हैं, जहां पर गांव के पास पानी का प्राकृतिक या कोई अन्य साधन नहीं होने के कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। लोगों को दूर-दूर से पानी लाकर अपनी तथा अपने मवेशियों की प्यास बुझानी पड़ती है। इन क्षेत्रों के लिए गर्मी के दौरान पानी के संकट से बचने के लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। जिस क्षेत्र में लोगों के पास कोई भी प्राकृतिक स्रोत नजदीक नहीं है अथवा अन्य कोई पानी का माध्यम मौजूद नहीं है, वहां पर आईपीएच विभाग पानी की समस्या को दूर करने के लिए हैंडपंप लगाएगा। इसके लिए विभाग ने कंपनी से टेंडर कर दिए हैं। इसके तहत जहां पर पानी की अधिक समस्या होगी, वहां पर विभाग की ओर से हैंडपंप लगा दिए जाएंगे। बिलासपुर अधिशासी अभियंता अरविंद वर्मा ने कहा कि जहां पर लोगों के पास कोई भी पानी का स्रोत नहीं होगा तथा पानी का अधिक संकट होगा, वहां पर विभाग हैंडपंप लगाएगा। इसके लिए आईपीएच विभाग ने टेंडर कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें