फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर वाहन अधिनियन -2017 का करेंगे विरोध: फैडरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटर वाहन अधिनियन 2017 का विरोध
विज्ञापन

इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन 7 मार्च को केंद्र सरकार को भेजेगी ज्ञापन
19 मार्च को शिमला में राज्य स्तरीय सम्मेलन का होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियन-2017 का विरोध करेंगे। यह अधिनियम ट्रांसपोर्टरों को तबाह करने वाला है। इसके विरोध में सात मार्च को सीएम जयराम ठाकुर के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। जबकि 19 मार्च को शिमला के कालीबाड़ी मंदिर हाल में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन होगा।
ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े ट्रक ऑपरेटर, टैक्सी, ऑटो ऑपरेटर, एचआरटीसी कर्मचारी, निजी बस ऑपरेटर संयुक्त रूप से फेडरेशन के बैनर तले सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के राज्य प्रधान एवं बीडीटीएस के पूर्व प्रधान लेखराम वर्मा ने बताया कि इस बिल के खिलाफ फेडरेशन के कार्यकर्ता हर जिला में, हर कस्बे में जाएंगे व सभी टैंपो, टैक्सी, जीप, आटो, ट्रक ऑपरेटरों से बातचीत कर बिल के खिलाफ लामबंद करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा वर्ष 2020 तक सभी डीजल कारों व टैक्सियों को बंद कर देने की बात कही गई है। इस कथन को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री वापस लें, नहीं तो उग्र आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहें।
उन्होंने बताया कि यदि यह बिल राज्यसभा में पास हो गया, तो छोटे ट्रांसपोर्टरों पर टैक्स कई गुणा बढ़ जाएगा। इस बिल में लाइसेंस, वाहन पंजीकरण आदि के शुल्कों में भारी बढ़ोतरी होगी। इंश्योरेंस कंपनी की जिम्मेवारी घटा दी गई है। इन गलत प्रावधानों से छोटे ट्रांसपोर्टर अपनी रोजी-रोटी नहीं कमा पाएंगे और तबाह हो जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में फेडरेशन के अखिल भारतीय सह महासचिव आर लक्ष्मैया, हिमाचल सह प्रभारी चंद्रशेखर, ट्रेड यूनियन नेता कश्मीर सिंह ठाकुर, बीडीटीएस सदस्य अमर सिंह चौधरी, पूर्व सैनिक ट्रांसपोर्ट यूनियन के पूर्व प्रधान कै. राम सिंह, कर्चन सिंह बाबा, स्वामी सिंह, ऋषि मार्कंडेय पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा के महासचिव जोगिंद्र, पूर्व सैनिक बलदेव सिंह, हरी दास ठाकुर, बाग्गा-सोलन के प्रेम चंदेल, शिमला से किशोरी ढटवालिया व विजेंद्र मैहल, शिमला के रणजीत कुठियाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें