पुलिस ने कार और शराब को कब्जे में लिया
घुमारवीं पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने कार से शराब की 17 पेटी बरामद की हैं। पुलिस ने कार और शराब को कब्जे में लिया है। साथ ही आरोपी चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस के एक दल शनिवार शाम को शिमला-धर्मशाला हाईवे पर निहारी के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक कार को रोका गया। शक पर तलाशी ली गई तो कार से देसी शराब की 17 पेटियां बरामद हुई। चालक से बरामद शराब के दस्तावेज मांगे तो वह कुछ भी पेश नहीं कर सका। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव बद्धाघाट तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा कि शराब की यह खेप कहा से लाई जा रही थी और कहां पहुंचानी थी। पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।