अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नलवाड़ी मेले में इस बार भी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला व पुरुष टीम के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन दिन व रात के समय होगा। कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज कहलूर खेल परिसर में 19 मार्च से शुरू होगा जो कि 20 तक चलेगा। शुभारंभ एसपी बिलासपुर अशोक कुमार करेंगे।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी श्यामलाल कौंडल ने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन विवेक भाटिया की ओर से किया जाएगा। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय, स्थान प्राप्त करने वाली टीम को क्रमश: 31,000 हजार व 21,000 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। जबकि महिला वर्ग प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को क्रमश: 21,000 हजार व 15,000 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर अजय ठाकुर पदमश्री अवार्डी और प्रियंका नेगी परशुराम अवार्डी को भी सम्मानित किया जाएगा।