फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तंग मोड़ होने से बढ़ रहा हादसों का खतरा

विज्ञापन
road shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। शिकरोहा, नम्होल, चांदपुर, जुखाला व मलोखर को जाने वाली सड़क पर जीरो प्वाइंट पर सड़क तंग होने की वजह से हादसों का खतरा बना हुआ है। यहां पर तंग मोड़ से गुजरने वाली बसों के साथ कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसमें लोगों की जान भी जा सकती है।
पांच मुख्य गांवों की तरफ जाने वाले जीरो प्वाइंट के पास वर्षा शालिका के साथ चारों तरफ को सड़क मुड़ती है जिसमें सरकारी बसें भी चांदपुर, पंजैहली, मलोखर, जुखाला व नम्होल की तरफ को बसें लगातार चलती रहती हैं। चौक तंग व उबड़-खाबड़ होने की वजह से धुल व मिट्टी उड़ती है जिससे बस लेने वाले यात्रियों, छात्रों व बुजुर्गों को असुविधा होती है।
विज्ञापन

इसके अलावा हादसों के होने का खतरा भी बना रहता है क्योंकि बसों व वाहनों को मुड़ने की चौड़ाई कम होने की वजह से सड़क खासी तंग है जिससे यहां पर कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में परिवहन निगम से रिटायर्ड अड्डा इंचार्ज नत्थू राम ठाकुर, अधिवक्ता गोपाल ठाकुर, सुमन ठाकुर, अधिवक्ता रजनीश शर्मा, प्रताप ठाकुर, चुनी लाल, प्रेम सिंह ठाकुर, कर्म चंद, किशोर भारद्वाज ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि चौक को चौड़ा किया जाए और चारों तरफ को मुड़ने वाले वाहनों को सही ढंग से मुड़ने के लिए सुरक्षित किया जाए ताकि परिवहन निगम की लंबी बसें व बड़े-बड़े वाहन आसानी से मुड़ सकें और लोगों को भी खडे़ रहकर इंतजार करने में असुविधा न हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें