फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारिश ने शहर की सड़कों की बदली सूरत

विज्ञापन
रामपुर में गुरूवार को दोपहर में हुई बारिश में दिखा रात का नजारा।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। दो दिन की बारिश के बाद शहर की सड़कों का बुरा हाल हो गया है। बारिश के कारण शहर की सड़कें जगह-जगह से टूट गई हैं। सबसे बुरा हाल तो शहर की उन सड़कों का है जिनको लोनिवि विभाग ने एक माह पहले ही बनाया था। हाल-ही में लोनिवि विभाग ने शहर की सड़कों को बनाने के लिए 33 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन इस सड़क के पहली बारिश से ही टूटने के कारण निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं।
बता दें कि सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि से शुरू हुई बारिश से शहर की विभिन्न सड़कों की हालत खराब हो गई है। चेतना चौक के समीप एक गाड़ी बारिश से मिट्टी में धंस गई है। दोपहर के बाद क्रेन के माध्यम से गाड़ी को को निकाला गया।
विज्ञापन

गौर हो कि बिलासपुर शहर की सड़कों का निर्माण लोनिवि विभाग द्वारा करीब एक माह पूर्व ही कराया था। खस्ताहाल हुई सड़क जब बनी तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों की गाड़ियां भी सड़क पर सरपट दौड़ने लगी लेकिन लोगों की खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रह सकी। बिलासपुर में हुई पहली बारिश ने ही सड़क की टारिंग को उखाड़ दिया है। जिस बजरी से सड़क बनाई गई थी वह उखड़ कर दूर तक फैल गई है जो वाहन चालकों ही नहीं राहगीरों के लिए भी मुसीबत बन गई है। जब भी कोई बाइक सवार टूटी सड़क से गुजर रहा है वह वाहन तो क्षतिग्रस्त हो ही रहे हैं, साथ में चालक भी चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों में राजीव, विकास, विशाल, विकास टेसू, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार व अन्य लोगों का कहना है कि सड़क बनाने में जो बजरी लगाई गई है उसमें तारकोल नाम की चीज ही नहीं है। मजबूत पकड़ नहीं होने से यह कुछ ही दिन में टूट गई है। अगर इसमें सही मात्रा में तारकोल डाला होता तो शायद यह नहीं टूटती। उन्होंने इस सड़क निर्माण की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर लोनिवि के अधिशाषी अभियंता-एक बिलासपुर वीएन पराशर ने बताया कि सीवरेज कर्मचारियों ने यह सड़क तोड़ी है। जहां-जहां पर सड़कों को नुकसान हुआ है उन स्थानों की मरम्मत करवा दी जाएगी।
----------------------
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें