कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में फूंका मोदी का पुतला
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन चंदेल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला गांधी चौक पर जलाया गया। वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की। यह पुतला बढ़ रही महंगाई के विरोध में जलाया गया है।
अध्यक्ष सचिन चंदेल ने बताया कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई और केंद्र सरकार की जुमलेबाजी से आमजन परेशान हो चुका है। आने वाले चुनावों में लोग भाजपा को आइना दिखाएंगे तभी इनकी जुमलेबाजी बंद होगी। इस मौके पर आशुतोष कुमार, गौरव, जितेंद्र कुमार, ज्वाला प्रसाद, विकास, विशाल, अमित कुमार तथा रविंद्र आदि मौजूद थे।
------------------
....जारी