सफाई कर्मचारियों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की जाए
वाल्मिकी समाज ने एडीएम विनय कुमार से उठाई मांगे और समस्याएं
बिलासपुर में एडीएम की अध्यक्षता में वाल्मीकि समाज की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला वाल्मीकि सभा बिलासपुर हिमाचल प्रदेश की बैठक उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभा के प्रधान अशोक कुमार ने एडीएम के समक्ष वाल्मीकि समाज की समस्याओं को रखा गया।
उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच होनी चाहिए। सभी कर्मचारियों को ग्लबज व मास्क, वर्दी उपलब्ध करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि जो कर्मी सीवरेज लाइन को ठीक करते हैं उनको हमेशा वाटर प्रूफ वर्दी और मास्क ग्लबज पहने होना चाहिए। इसी के साथ बामटा में एक वाल्मीकि परिवार जिनके घर को रास्ता नहीं है इस बारे में भी चर्चा की गई। इस पर मौके पर ही संज्ञान लेते हुए एडीएम की ओर से डीआरओ और बीडीओ को इस बारे में संज्ञान लेने के आदेश जारी किए गए।
साथ ही सफाई कर्मचारियों का जो ईपीएफ कटता है उसका नंबर और ब्यौरा कर्मचारियों को तुरंत मुहैया करवाया जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को आदेश जारी किए कि कोई भी सफाई कर्मचारी हाथ से कचरा नहीं उठाएगा और बिना ग्लबज और मास्क के कोई काम नहीं करेगा।
बैठक में सभा के प्रधान अशोक कुमार, अधिशाषी अभियंता आईपीएच, सीएमओ बिलासपुर, कार्यकारी अधिकारी नप बिलासपुर, एडीएम बिलासपुर, सभा के कार्यकारी सदस्य विक्रम भाटिया भी मौजूद थे।
-----------------------
...जारी