फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ किया पौधरोपण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य
विज्ञापन

विधायक जेआर कटवाल ने पौधरोपण कर किया लोगों से आह्वान
भारतीय किसान संघ झंडूता ने किया पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता(बिलासपुर)। विधायक जेआर कटवाल ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है। इसके बिना मानव जीवन जीना अधूरा रह जाएगा। विधायक ग्राम पंचायत बैहना ब्राह्मणा के गांव बेहरन में भगवान बलराम जयंती के अवसर पर भारतीय किसान संघ खंड झंडूता की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहाकि हमारे समाज में वृक्षों की हमेशा पूजा की जाती है। जंगलों में हर प्रकार की जड़ी बूटियां पाई जाती हैं जिनका प्रयोग करने से बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फिर से धीरे-धीरे इनका प्रयोग शुरू होना शुरू हो गया है। अधिकतर लोग आयुर्वेद को महत्व दे रहे हैं क्योंकि इन जड़ी बूटियों का दवाइयों के रूप में प्रयोग किया जाता है। स्थानीय विधायक ने चंदोसी आमला व अर्जुन के पौधे लगाएं और उपस्थित जनसमूह को भी दो-दो पौधे लगाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले विधायक ने भगवान बलराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से किसानों को निजात दिलाई जाए। उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने की सलाह देते हुए कहा कि हमारे बुजुर्ग जैविक खेती किया करते थे परंतु कुछ सालों से वैज्ञानिकों ने किसानों को रासायनिक खादों की ओर धकेल दिया जिसके आज दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। आज फिर से वही वैज्ञानिक किसानों को जैविक खेती करने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाई हमारे गांव के बुजुर्गों से सलाह लेकर खेती करें तथा कीटनाशकों का कम से कम इस्तेमाल करें। इस अवसर पर सत्यपाल वर्मा, दौलत राम, सुभाष मिन्हास, राकेश चंदेल, दिनेश चंदेल, अनिल धीमान, लेख राम कौंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें