फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में बनाया जाएगा एचआरटीसी का आधुनिक बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश में नशे के खिलाफ कठोर कानून बनाने के लिए राज्य सरकार ने कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में सरकार ने गृह विभाग से भी इस संबंध रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बिलासपुर में जनसभा के बाद के पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान बोले रहे थे। उन्होंने साफ किया कि प्रदेश में भी पंजाब की तर्ज पर नशे के खिलाफ कठोर कानून बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले बिलासपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में कृत्रिम झील के प्रोजेक्ट की संभावनाओं का अध्ययन किया किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर को पर्यटन स्थल के रूप में उभारा जाएगा ताकि कुल्लू मनानी जाने वाले सैलानी बिलासपुर में भी रुकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि जिला में नया बस अड्डा बनाया जाए। लोगों की मांग को देखते हुए प्रदेश सरकार बिलासपुर में एक आधुनिक बस अड्डे का निर्माण करेगी। बस अड्डा निर्माण कैसे किया जाएगा, इस पर समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा चीफ कंजरवेटर का कार्यालय पूर्व सरकार के समय यहां से बंद कर दिया था लेकिन सरकार की ओर इस कार्यालय को बिलासपुर में खोलने की अधिसूचना वीरवार को जारी कर दी गई है। सीएम ने कहा कि बिलासपुर के लिए पांच बसें भी नए रूट के साथ दी जा रही हैं। जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि डैम विस्थापितों के घरों को बचाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। मंत्रिमंडल में भी नियमों को बदलने के लिए सहमति बनी है।
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अपने सात महीने के कार्यकाल में प्रदेश के लिए केंद्र सरकार की मदद से बेहतर कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश के विकास के लिए 6000 करोड़ मदद मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा केंद्र में है जिसका लाभ भी प्रदेश को मिल रहा है।
इस मौके पर वन मंत्री गोविंद ठाकुर, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार, त्रिलोक जंबाल, पायल वैद्य, विधायक सुभाष ठाकुर, राजेंद्र गर्ग और जीत राम कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम, मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, उषा ठाकुर, सचिव स्वदेश ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें