खजुरिया। खजुरिया खुर्द का रोड किनारे रखा टांसफार्मर दो दिन पूर्व फूंक गया है, जिसके कारण आधा गांवं अंधेरे में डूबा है, मगर बिजली विभाग ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहा है। ट्रंासफार्मर न बदलने से उपभेाक्ताओं में रोष है।
खजुरिया थाने के पास चौराहे पर रख ट्रांसफार्मर आधे गांव की आबादी को बिजली की आपूर्ति करता है। उपभेाक्ताओं का कहना है कि अधिक लेाड के कारण 23 जुलाई को ट्रंासफार्मर फुंक गया था, जिसके कारण आधे गांव में अंधेरा पसर गया था। ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत उन्होंने बेगमाबाद बिजलीघर में दर्ज भी करा दी थी। बिजली विभाग ने ट्रंासफार्मर शीघ्र ही बदलने की बात कही थी, मगर दो दिन बीतने के बाद भी बिजली विभाग ने ट्रंराफार्मर नहीं बदला है। जिसके कारण आधे गांव की आबादी भीषण गर्मी के कारण बिजली न मिलने से परेशान है। उपभेाक्ताओं ने शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवाने की मंाग की है। जबकि, उक्त संदर्स में बेगमाबाद बिजलीघर के जेई अखिलेश कुमार मल ने बताया कि 27 जुलाई को नया ट्रंराफार्मर लगा दिया जाएगा।