फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने वाले पुलिस और होमगार्ड कमिर्यो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
सुंदरनगर के एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो होमगार्ड और एक पुलिस कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन कर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने गत रोज पहले बिलासपुर के बस अड्डे से सुंदरनगर के एक व्यक्ति को पुलिस थाना ला कर उसकी पिटाई की थी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पेशे से फोटोग्राफर शशीकांत ठाकुर शिमला से सुंदरनगर वापस लौट रहा था। इसी दौरान देर रात को वह बिलासपुर बस अड्डे में मंडी के लिए बस का इंतजार कर रहा था, तभी दो लोग पुलिस की वर्दी में आए और उससे आई कार्ड मांगा। बाद में कहा कि हमें तुम पर शक है और तुम्हें पुलिस चौकी चलना पड़ेगा। यहां दो होमगार्ड और एक पुलिस कर्मी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे गर्दन, हाथ और टांगों पर चोटें आई थीं। यही नहीं, मारपीट के बाद इन जवानों से उसके पर्स से करीब 4500 रुपये भी निकाल लिए। पैसे निकालने और मारपीट के बाद व्यक्ति को छोड़ दिया गया। इसके बाद सुबह मारपीट का शिकार हुआ व्यक्ति एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी एसपी को दी। इसके बाद मारपीट के शिकार हुए शशीकांत ठाकुर निवासी खिलड़ा तहसील सुंदरगनर का मेडिकल करवाया गया। इसके बाद पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी आईपीएस प्रोबेशनल अधिकारी को दी गई थी। जांच में शशीकांत ठाकुर की ओर से लगाए गए आरोपी सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने दो होमगार्ड और एक पुलिस कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने करते हुए बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें