फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर।
विज्ञापन

जिले के नम्होल की घ्याल पंचायत के मामणू गांव में स्कूल से लौट रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बच्चों को बचाने के लिए आई एक महिला को भी मधुमक्खियों ने काट दिया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से एक बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। बाकी बच्चों को बिलासपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक पायल (12) पुत्री प्रकाश चंद, अमित कुमार (12) पुत्र इंद्र सिंह और पल्लू (7) पुत्री इंद्र सिंह गत दिवस घ्याल स्कूल से वापस घर लौट रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में इन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने पर बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। बच्चों की चीखपुकार सुनकर पायल की मां अंजू पत्नी प्रकाश चंद मौके पर पहुंची। बच्चों को बचाने पहुंची अंजू पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसके बाद बच्चों और अंजू को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इनमें पायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इनमें अमित कुमार और पल्लू भाई-बहन हैं। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों के काटने के बाद परिजन उन्हें देर शाम को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लेकर आए। पायल को मधुमक्खियों ने ज्यादा काटा था, जिससे उसका शरीर नीला पड़ गया था। पायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपाचार के बाद आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया लेकिन पायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं अंजू, अमित कुमार और पल्लू का क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार चल रहा है। तीनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें