फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई हफ्तों से रच्छेड़ा गांव के ग्रामीण प्यासे

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत दाड़ी-भाड़ी पंचायत के रच्छेड़ा गांव के लोगों को कई हफ्तों से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करने के बाद पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वार्ड मेंबर गंगा देवी, रूपलाल, श्याम लाल, मस्तराम, चंपा देवी, रीना देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, देशराज, मीरा देवी, रतनी देवी, कश्मीरा देवी, कमल देव, रानी देवी का कहना है कि दो सप्ताह में एक बार ही पानी आ रहा है। इससे भारी परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है। सर्दियों के मौसम में भी पानी न आने का कारण समझ से परे है। लोग दूरदराज के क्षेत्रों से पानी ढोकर ला रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग के कर्मचारियों को समस्या के बारे में बताया, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई है। लोगों ने चेताया कि अगर समय पर पानी नहीं पहुंचा तो वे आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

आईपीएच विभाग के एसडीओ सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि इस समस्या के बारे में विभाग के पास कोई जानकारी नहीं थी। जल्द ही मौके पर जाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें