अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा क्षेत्र की दीपिका ने वर्ष 2017 में आयोजित सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। दीपिका ने परीक्षा में 200 में से 126 अंक प्राप्त किए हैं। दीपिका इस साल की टॉप-100 की सूची में शामिल हुई है। उसकी इस उपलब्धि पर माता-पिता, गांव और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है।
दीपिका बरमाणा के लगट गांव की रहने वाली हैं। उसने जमा दो तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल बरमाणा से वाणिज्य संकाय में की है। जबकि उसके पिता नंदलाल एसीसी कंपनी में कार्यरत है और मां वीना देवी गृहिणी है। दीपिका का कहना है कि उसे पहले से ही सीए बनने का शौक था। मगर उसका सपना इतनी जल्दी पूरा होगा इसकी उसे उम्मीद नहीं थी। उसने बताया कि वर्ष 2016 में बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोचिंग ली। दीपिका ने सफलता का श्रेय सेंटर एमडी राहुल गौतम को दिया है। दीपिका के पिता नंदलाल का कहना है कि वह पहले से ही पढ़ने में काफी होशियार है। उसकी मेहनत का नतीजा है कि आज सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है।