फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा रस्म के साथ नयनादेवी में श्रावण अष्टमी के मेलों का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
विश्व विख्यात श्री नयनादेवी में झंडा रस्म के साथ श्रावण अष्टमी के मेलों का आगाज हो गया। मेले में पहले दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। रविवार रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो सोमवार तक चलता रहा। रविवार दोपहर तीन बजे से सोमवार तीन बजे तक एक लाख दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के दर माथा टेक आशीर्वाद कर लिया है। श्री नयना देवी मंदिर में सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर माता नयना देवी के दर्शन किए और अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। प्रथम नवरात्र के उपलक्ष्य पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रणधीर शर्मा ने मां की पूजा-अर्चना की।
शहर में मेला के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें पुलिसकर्मी, होमगार्ड एवं एक्स सर्विसमैन फौजी साथ में समाजसेवी वालंटियर की ड्यूटी भी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में मेला के दौरान नारियल, कड़ाह प्रसाद चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। श्रावण अष्टमी नवरात्रों में मां की पूजा करने से मन वांछित फल की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं को लंबी-लंबी लाइनों में मां के दर्शन करवाए जा रहे हैं। मंदिर न्यास के अध्यक्ष चेत सिंह, मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल और मेला मजिस्ट्रेट जसपाल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डटे हुए हैं। सीसीटीवी की मदद से मंदिर के भीतर और बाहर की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही हैं ताकि भीड़ पर नियंत्रण बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चेत सिंह ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेलों के शुरू होते ही भक्तों का उमड़ना शुरू हो गया है। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें