फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 172 में 161 सैंपल निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले से अब तक 172 लोगों के सैंपल कोविड-19 के लिए आईजीएमसी शिमला लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 161 के सैंपल निगेटिव आए हैं तथा 11 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले में अभी तक कोई भी कोरोना केस नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि किसी को भी बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो तो वो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर बताएं। अगर वो कोरोना टेस्ट के लिए कहें तो उनके द्वारा बताए गए स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपना टैस्ट अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कार्यस्थल पर सामाजिक दूरी व मास्क अनिवार्य कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के बारे में सभी को पूर्ण ज्ञान होना बहुत जरुरी है। इसके क्या लक्षण हैं,इसके बचाव के लिए हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं? कोराना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिए फैलता है।
कोरोना वायरस के लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ मुख्य हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों को सर्दी या फ लू के लक्षण हों उनसे कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाकर रखें। अपने माबाइल को सैनिटाइज
विज्ञापन

करें, अपने कार्यस्थल, कुर्सियों आदि को साफ करें। कहा कि अपने बालों को प्रतिदिन अवश्य धोएं।
बताया कि कोरोना की अधिक जानकारी हेतु सभी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउन लोड करें तथा निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करें। उन्होंने जिला में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया है कि अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में कोविड-19 का व्यापक रुप से प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों को इसके संबंध में समय-समय पर लगातार रुप से प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें