फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्कूल के लिए निकला 16 वर्षीय छात्र लापता, दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 19 Jun 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 16 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्र की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं और तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बलघाड़ निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बेटा 16 वर्षीय बेटा 18 जून की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार बेटा ने काली टी-शर्ट और काली निकर पहनकर घर से निकला था। उसने परिवार को बताया था कि स्कूल में खेल अभ्यास के लिए उसे सामान्य समय से पहले बुलाया गया है। जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना झंडूता में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है तथा विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। डीएसपी मुख्यालय बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि छात्र के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और विभिन्न स्थानों पर खोज अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है तथा जल्द से जल्द छात्र का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें