फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं की एक हौजरी से आए कोरोना के 16 नए मामले

विज्ञापन
घुमारवी में कोरोना पॉजिटिव लोगों को ले जाते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिला में बुधवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। इनमें घुमारवीं में एक हौजरी से एक साथ 16 मामले पॉजिटिव आए हैं। वहीं, अब जिला में 36 एक्टिव मामले हो गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घुमारवीं शहर में एक साथ 16 मामले पॉजिटिव आए हैं। मंगलवार को हौजरी मे एक महिला पॉजिटिव पाई गई थी जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से वहां 64 सैंपल लिए थे। इनमें 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिला में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से जिले में कुल 673 सैंपल लिए गए हैं। इनमें प्रिंस हौजरी से 50, 52, 44, 31, 30, 34, 38, 22, 32, 52, 50, 58, 54, 40, 35, 29 वर्षीय 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, भंठिडा के 37 वर्षीय और बरमाणा से 73 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इनसेट
बिलासपुर
जिला में कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में 4 मार्च को तीन स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला में 4 मार्च को आरएच बिलासपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता, बरठीं में टीकाकरण किया जाएगा। बताया कि कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए प्रार्थी को ऑनलाइन या टीकाकरण साइट पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें