फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई नहीं तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरठीं(बिलासपुर)। 33 करोड़ के घोटाले के बाद सुर्खियों में आई तलाई सहकारी सभा की संघर्ष समिति ने प्रशासन को चेताया है कि यदि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो संघर्ष समिति को मजबूरन आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसकी रूपरेखा तैयार करने को 25 जून को तलाई में बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें अमानतदारों सहित संघर्ष समिति के समस्त सदस्य भाग लेंगे।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष कै. प्रकाश चंद व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि सभा में सचिव द्वारा 33 करोड़ का घोटाला किया है। उन्होंने विभाग पर आरोप लगाया कि विभाग ने सभा सचिव पर एफआईआर दर्ज कर मात्र औपचारिकता पूरी कर पल्ला झाड़ लिया है। जबकि तत्कालीन प्रबंध कमेटी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए क्योंकि उनकी नाक तले यह सारा गोलमाल हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग व प्रशासन के सुस्त रवैये से लोगों में भारी रोष है। कहा कि 25 जून को संघर्ष समिति के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्रामीण भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो संघर्ष समिति के साथ बैठक में अपनी समस्याएं बताएगा उनकी हर संभव सहायता संघर्ष कमेटी करेगी। उन्होंने विभाग व सरकार को चेताया है कि यदि उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो मुख्य सड़क पर चक्का जाम करने से ग्रामीणों को कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें