बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स शुरू हो गया है। कॉलेज प्रशासन द्वारा इस कोर्स में दाखिला लेेने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है। 24 जून यानी सोमवार को कोर्स में दाखिला लेने की अंतिम तिथि थी। अभी तक इस कोर्स में 15 से 20 तक विद्यार्थियों ने दाखिला भी ले लिया है। वहीं, कॉलेज अधिकारी का कहना है कि काउंसलिंग के समय भी इस कोर्स में दाखिले दिए जा सकते हैं।
ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट सहायक प्रोफेसर अरुण कुमार ने बताया कि यह कोर्स बीए और बीटीए के विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा क्योंकि हिमाचल दिन प्रतिदिन पर्यटन की दृष्टि से विकसित होता जा रहा है। इसके चलते भविष्य में यह कोर्स विद्यार्थियों लिए उन्नति लाएगा। बता दें कि इस कोर्स में विद्यार्थियों को देश और विदेश के पर्यटन के बारे जानकारी दी जाएगी। इसके साथ हर राज्य के सुप्रसिद्ध स्थानों की व्याख्या भी इस कोर्स के माध्यम से की जाएगी। जनरल नॉलेज के बारे भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। इस कोर्स को करने से विद्यार्थियों को ट्रेवल प्लानर, टूअर प्लानर, गाइड जैसे कार्य के साथ क्लाइंट को हर देश विदेश के सुप्रसिद्ध स्थानों के बारे बताना होगा।
इनसेट...
विद्यार्थियों ने दाखिला भी ले लिया है
बिलासपुर कॉलेज में ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स शुरू हो गया है। इसके लिए विद्यार्थियों ने दाखिला भी ले लिया है।
- अरुण कुमार, ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट सहायक प्रोफेसर बिलासपुर
-