फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलड़ा दंगल में पंजाब के पहलवान संदीप ने जीती माली

विज्ञापन
साई के कुश्ती केंद्र में 20 कुश्ती खिलाड़ियों का होगा दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। चांदपुर के साथ लगते गांव बलड़ा में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर, यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के पहलवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ लखदाता पीर की पूजा अर्चना के साथ किया गया। साई द्वारा अखाड़े में धमाल डाली गई जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। बच्चों की कुश्तियों से शुरू हुए इस दंगल को देखने के लिए दूरदराज क्षेत्र के लोग बलड़ा पहुंचे थे। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए आयोजकों ने दर्शकों का पूरा ध्यान रखा था।
इस कार्यक्रम में कंदरौर पंचायत प्रधान कुलदीप धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस विशाल दंगल में तलवंडी पंजाब के पहलवान संदीप ने चांदपुर के बंटी पहलवान को हराकर माली को अपने नाम किया। इस दंगल में हिमाचल के प्रतिष्ठित पहलवानों ने भाग लिया। विजेता पहलवान को गुर्ज और 31 सौ रुपये नकद तथा उपविजेता पहलवान को 25 सौ रुपये नकद राशि बतौर ईनाम दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कंदरौर के प्रधान कुलदीप धीमान ने विजेता पहलवानों को ईनाम बांटे। कार्यक्रम में युवा पहलवान युगवीर ठाकुर सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें