फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की खूबियां और क्षमताएं पहचाने अभिभावक : डॉ. मल्लिका नड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। संयुक्त अरब अमीरात के आबूधाबी में 14 से 21 मार्च तक विशेष ओलंपिक के तत्वावधान में आयोजित हुई दिव्यांगों की अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिता पदक विजेता बने चेतना संस्था बिलासपुर के दो दिव्यांग खिलाड़ियों के बिलासपुर पहुंचने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में चेतना संस्था के दिव्यांग पूजा देवी ने पावर लिफ्ट़िग में 3 कांस्य पदक जीते, जबकि शुभम कुमार ने साइकलिंग में एक स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक जीता है। इन दोनों खिलाड़ियों का चेतना संस्था बिलासपुर के प्रांगण में जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने इन दोनों दिव्यांग विजेता खिलाड़ियों को फूलमालाओं से लाद दिया।
इस समारोह की अध्यक्षता चेतना संस्था के प्रधान नंद प्रकाश वोहरा ने की, जबकि चेतना संस्था की संस्थापिका एवं विशेष ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा डॉ. मल्लिका नड्डा इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुईं। विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों पूजा देवी व शुभम कुमार को हिमाचली टोपी व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि दिव्यांगों में भी कुछ खूबियां व क्षमताएं होती हैं। आवश्यकता इस बात की है कि अभिभावक व समाज उनकी इन खूबियों को पहचानें। उनकी अक्षमताओं को न देखें। आवश्यकता इस बात की है कि ये दिव्यांग उपेक्षित न रहें।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्रिगेडियर जेएस वर्मा, पेंशनर संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश नड्डा, जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, पेंशनर संघ के जिला महासचिव हुकम सिंह, चेतना प्रशासक कश्मीर सिंह, पूर्व प्रशासक अमर सिंह, सुभद्रा नड्डा, संतोष जोशी, डे-केयर सेंटर की प्रभारी सूर्या नेगी, दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष सतीश सोनी, भाजपा नेत्री भुवनेश्वरी लुंबा, पैट्रोलियम डीलर्ज एसोसिएशन के पदाधिकारी ललित डोगरा, नीना उपाध्याय, चेतना कोषाध्यक्ष प्रमोद बिट्टू, सुरेंद्र पाल, कमलेश चंदेल, चेतना उपाध्यक्षा कृष्णा भारद्वाज, स्पेशल ओलंपिक की हिमाचल कोच रश्मि नेगी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें