फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं विश्राम गृह में आचार संहिता का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिला में एक के बाद एक आचार संहिता उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं। जहां पहले बिलासपुर के सर्किट हाउस में आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। वहीं अब घुमारवीं विश्राम गृह में एनएसयूआई की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

घुमारवीं विश्राम गृह में हिमाचल प्रदेश एनएसयूआई के नव नियुक्त प्रभारी अनुशेष शर्मा ने एनएसयूआई घुमारवीं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर विशेष रूप से कांगड़ा से पूर्व सांसद चंद्र कुमार की उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों और कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वहीं लोक सभा चुनाव के बारे में भी रूप रेखा तैयार की गई और उसकी आलोचना भी की गई। आचार संहिता के चलते कोई भी राजनीतिक दल इस प्रकार की बैठक सरकारी विश्राम गृह में आयोजित नहीं कर सकता। इसके बाद भी जिला में आचार संहिता के बाद भी सरकारी विश्राम गृह बैठकों के लिए प्रयोग हो रहे हैं।
इधर, एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिसने भी विश्राम गृह में बैठक आयोजित करने के लिए मंजूरी दी होगी, उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें