फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठी पुजारियों का मानदेय हुआ 600 रुपये, प्रसाद पैकिंग में मिलेगा

विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नयना देवी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी मंदिर न्यास की बैठक न्यास के अध्यक्ष एवं स्वारघाट के एसडीएम अनिल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
न्यास अध्यक्ष ने बताया कि नया बस अड्डे से गुफा तक की सड़क को चौड़ा करने तथा उसमें फैवर, बिजली, पानी रेन शेल्टर आदि की व्यवस्था करने के बारे में चर्चा हुई। वहीं फैसला लिया गया कि इस कार्य के लिए विभाग को मंदिर न्यास 40 लाख देगा। बैठक में मंदिर के अंदर एकत्रित घी न्यास द्वारा निर्धारित दर के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति 2 किलो ग्राम से ज्यादा नहीं ले सकेगा। मंदिर का प्रसाद अब श्रद्धालुओं को पैकिंग में देने का भी निर्णय बैठक में लिया गया। मेले के दौरान जाप करने वाले पुजारियों को अब मानदेय 600 मिलेगा जो पहले 450 रुपये था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर चढ़ने वाली हर वस्तु सुहागी, चुन्नी आदि 6-9-1986 के आदेशानुसार अब नीलामी होगी तथा इसका पैसा मंदिर की मुख्य गल्ले की गिनती में लिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में अब आरतियों के समय शहनाई बजाने का भी फैसला लिया गया। मंदिर के गिनती कक्ष की चाबी किसी भी बारीदार के पास नहीं रहेगी तथा अब यह चाबी कार्यालय के अधीक्षक के पास जमा होगी।
विज्ञापन

न्यास अध्यक्ष ने नयना देवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में रिक्त पड़े पदों के बारे में बताया कि पदों को नियमानुसार ही भरा जाएगा तथा पहले जिन अभ्यर्थियों ने तीन पदों के लिए आवेदन भरे हैं उन्हें बुलाया जाएगा तथा सरकार से इसकी अनुमति ली जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल परिसर की सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। लड़कियों के शौचालयों की भी बढ़ोतरी की जाएगी। स्कूल में साइंस लैब के लिए अलग अलग कमरों का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा भी बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें