फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर थमे वाहनों के पहिये, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर थमे वाहनों के पहिये, लगा जाम
हाईवे पर दस किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा जाम लगने से लोग परेशान
सरकारी बसें दो से तीन घंटे की देरी से पहुंची मुख्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
जामली (बिलासपुर)। जिले में बारिश रुकने के बाद भी जनजीवन अस्तव्यस्त है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। जाम दस किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा हो गया है जिससे जाम में फंसे स्थानीय लोगों सहित बाहर से आने वाले सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सरकारी बसें भी दो से तीन घंटे की देरी से जिला मुख्यालय पहुंची है।
गंभरोला पुल के पास हुए भूस्खलन से भारी वाहन मिट्टी में फिसल रहे थे, जिससे कई बार ट्रक यहां पर फंस गए जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकालना पड़ा। कई जगहों पर भारी भरकम पत्थरों को तोड़ने के लिए लगी मशीनों के चलते भी एनएच पर जाम रुक-रुक कर चलता रहा। जबकि मलबा हटाने के लिए लगाई गई जेसीबी से भी जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही। देखते ही देखते गंभरोला पुल के पास जाम दस किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा हो गया था। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आए हुए पर्यटकों को चार-चार घंटे जाम में फंसे हुए रहना पड़ा। जाम का सामना सरकारी कर्मचारियों व स्कूल के बच्चों को भी करना पड़ा क्योंकि जो बस उन्हें 3 बजे मिलती थी वह बस नहीं मिली। इसके कारण उन्हें प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ा। पुलिस विभाग के जवान मौके पर डटे रहे जो जाम को चलाए रखने के लिए जुटे हुए हैं।
---------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें