फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार कर रही बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा : रामलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। एक और तो सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही है, वहीं जब बेरोजगार युवा अपने रोजगार के लिए अपनी जमीन व घर को गिरवी रख कर कुछ कर रहे हैं तो विभागों व सरकार की लापरवाही से वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। अपने रोजगार को सुदृढ़ बनाने के लिए बेरोजगारों ने जो ट्रैक्टर खरीदे थे उनका नौ माह से रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, जिससे उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है।
श्रीनयना देवी के विधायक व पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर का कहना है कि जिला के श्रीनयना देवी क्षेत्र में जुखाला के 40 ऐसे बेरोजगार युवा हैं जिन्होंने कृषि भूमि पर बैंक से लोन लेकर व निजी कंपनियों से फाइनांस करवा कर ट्रैक्टर खरीदे थे, लेकिन नौ माह से इनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर का कहना है कि बेरोजगारों को खड़े-खड़े ट्रैक्टरों का ही गुड टैक्स चार हजार रुपये व 1500 रुपये टोकन टैक्स के रूप में देना पड़ रहा है। बेरोजगार कृष्णलाल, कपिल, नवीन चंद, रोहित, पदमदेव, रोशन लाल सहित सेऊ, नालग, गसौड़ गांव के अन्य लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी जमीनों को गिरवी रखकर ट्रैक्टर लिए थे ताकि वह अपनी रोजीरोटी चला सके लेकिन विडंबना यह है कि ट्रैक्टरों का नौ माह बाद भी रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। इससे ट्रैक्टर घर में ही खड़े हैं। बेरोजगारों को घर में खड़े ट्रैक्टरों का ही टैक्स देना पड़ रहा है। इसके अलावा ट्रैक्टर खरीदने के एक माह बाद रजिस्ट्रेशन न हो पाने से मालिकों को प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये जुर्माना अदा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठाकुर रामलाल का कहना है कि सरकार बेरोजगार लोगों के साथ धोखा कर रही है। जब बिलासपुर में ही ऐसा है तो पूरे प्रदेश में ऐसे कई बेरोजगार होंगे जो खड़े ट्रैक्टरों का टैक्स व जुर्माना अदा करने को मजबूर हैं। अगर वह बिना रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टरों को चलाएं तो उनसे जुर्माने के तौर पर हजारों रुपये वसूल किए जाएंगे। ऐसे में बेरोजगारों को समझ नहीं आ रहा है कि वह किस तरह अपना रोजगार चलाएं व ट्रैक्टरों की किश्तें अदा करें। जबकि सीएम जयराम ठाकुर ने भी विधानसभा में कहा था कि हर एक बेरोजगार को सरकारी नौकरी दे पाना सरकार के हाथ में नहीं हैं। --------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें