अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में रविवार को अभिभावक-अध्यापक संघ सत्र 2018-19 के लिए नई कार्यकारिणी के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य बीबी सांख्यान ने की। सर्वप्रथम प्राचार्य ने बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत किया और पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू की। अभिभावक -अध्यापक संघ सत्र 2018-19 के अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार विजयराज उपाध्याय एवं विक्रम ठाकुर ने चुनाव लड़ा। इसमें विक्रम ठाकुर विजय घोषित किए गए। वहीं सर्वसहमति से हेमराज को उपाध्यक्ष चुना गया।
इसी कड़ी में विरेंद्र शर्मा को सचिव व बनीता शर्मा को सहसचिव, चमल गुप्ता को कोषाध्यक्ष और विजय राज उपाध्याय को मुख्य सलाहकार बनाया गया। वहीं रत्नी देवी, राजेष कुमार, भोपेंद्र, कृष्ण कांत, प्रो. वचन, प्रो.अंजू शर्मा और प्रो. रामप्रकाश सदस्य चुने गए। इस अवसर पर प्राचार्य बीबी सांख्यान ने सभी चुने हुए पदाधिकारियों को बधाई दी।