अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। डिग्री कॉलेज बिलासपुर में शनिवार को विश्व नशा निरोधक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज युवा नशे की तरफ तेजी से बढ़ रहा है जो चिंता का विषय हैं। युवाओं को सही और गलत की पहचान होती है फिर भी युवा गलत आदतों की और बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि नशा एक बुरी आदत है। इससे बचने के लिए हमें युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से मनोचिकित्सक ज्योत्सना गौतम ने नशे से जुड़े हर पहलू को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बड़े विस्तार से बताया। इसी कड़ी में प्राचार्या बीबी सांख्यान ने अपने संबोधन में बच्चों को नशे से बचने व किसी के भी बहकावे में न आने की सलाह दी। महाविद्यालय बिलासपुर के छात्र गौरव एवं कोमल ने इस अवसर पर नशे पर पर भाषण दिया।