फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांडवा पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांडवा पुल के पास पहाड़ी से गिर रहे ल्हासे, सड़क बंद
विज्ञापन

पत्थर गिरने और सड़क पर फिसलन होने से वाहनों को खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। क्षेत्र में हो रही बारिश से झंडूता-शाहतलाई बड़सर सड़क के मांडवा पुल की पहाड़ी से ल्हासे गिरने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को उपमंडल कार्यालय आने के लिए 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय कर बरठीं-सुन्हाणी होकर झंडूता आना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
झंडूता-शाहतलाई-बड़सर सड़क मार्ग के मांडवा पुल की पहाड़ी से ल्हासे गिरने के कारण सड़क बंद हो गई है। ऐसे में भड़ोली कलां, कलोल, मरोतन, धनी, मलराव, जड्डू, घराण, शाहतलाई, बड़सर स्थानों में जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से निजी वाहन मालिकों को भी का खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। मांडवा पुल की पहाड़ी से चट्टानें और ल्हासे गिरने का सिलसिला काफी समय से चला आ रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग जेसीबी मशीन से सड़क पर गिरी चट्टानों और ल्हासे को हटा रही है, लेकिन पहाड़ी से ल्हासे बार-बार गिर रहे हैं, सड़क पर मिट्टी होने से कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर लोक निर्माण विभाग बरठीं के सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा के अनुसार बारिश होने से मांडवा पुल की पहाड़ी से ल्हासे गिरने से सड़क मार्ग बंद हो गया है मौसम के खुलने पर सड़क मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें