फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में साफ नहीं हुई मौत की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। रविंद्र कुमार की मौत की वजह पोस्टमार्टम में साफ नहीं हो पाई है। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत की वजह की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि रविंद्र के एक युवती के साथ प्रेम संबंध की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। हो सकता है कि प्रेम संबंध का खुलासा होने के बाद उसने आत्महत्या कर ली हो।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोटा अलीनगर निवासी रविंद्र कुमार 30 वर्ष उत्तराखंड प्रदेश के जिला ऊधमसिंहनगर के थाना गदरपुर के गांव ग्राम प्रेमनगर स्थित अपनी ससुराल में रहकर एक क्लीनिक चलाता था। 21 जुलाई रविंद्र की पत्नी अनीता ने कोतवाली पहुंचकर पति की गुमशुदगी लिखाई थी। उसने रिपोर्ट में दर्शाया था कि 19 जुलाई को उसके पति बाइक से सुबह 11 बजे अपने घर कोटा अलीनगर गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी बाइक, फोन, पर्स घर पर ही छोड़ दिया और अपराह्न करीब तीन बजे अचानक कहीं गायब हो गए। पुलिस ने 22 जुलाई की शाम गांव के पास बहने वाले नाले से रविंद्र का सड़ा गला शव बरामद कर पीएम को भेजा था। सीओ सलोनी अग्रवाल व जिला मुख्यालय से आई फील्ड यूनिट की टीम ने भी जांच की थी। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट आदि कोई निशान नहीं पाया गया था। पीएम रिपेार्ट में भी मृत्यु का कोई कारण साफ नहीं हो सका है, इसलिए बिसरा को सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रविंद्र का एक युवती से प्रेम संबंध था। जिसके बारे में परिजनों को कुछ दिन पहले ही जानकारी मिली थी। प्रेम प्रसंग का खुलासा होने से वह बेहद परेशान था। संभावना जताई गई है कि उसने ग्लानिवश नाले में डूबकर आत्महत्या कर ली होगी। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें