फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कानून की आड़ में प्रशासन की ओर से शहर में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का बिलासपुर बचाओ संघर्ष समिति ने विरोध किया है। समिति ने इस बारे में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष तरुण टाडू ने की।
बैठक में वरिष्ठ नागरिक सभा, व्यापार मंडल बिलासपुर, व्यास नगर समिति, रंगनाथ मंदिर समिति, व्यास रक्तदाता समिति, दुर्गा संकीर्तन मंडल, स्वर्णकार सभा के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में समिति के अध्यक्ष ने पिछले छह महीने के कार्यों का ब्योरा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान समिति के अध्यक्ष तरुण टाडू ने कहा कि बिलासपुर वासियों ने देश के विकास के लिए अपने घरों व संस्कृति का बलिदान किया। बिलासपुर एक ऐसा शहर है जिसे एक बार पूरे देश के विकास के लिए उजाड़ा गया था लेकिन अब फिर वही तलवार इस शहर पर लटकी है। समिति ने अब विकट परिस्थिति से निपटने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है। कानूनी कार्यवाही के लिये समिति के सलाहकार अधिवक्ता दौलत राम ठाकुर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।
इसके अलावा भेंटवार्ता कमेटी वरिष्ठ नागरिक सभा के अध्यक्ष रतनलाल शर्मा व सुरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बनाई गई है। जबकि संघर्ष कमेटी नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में बनाई गई है। यदि उनके स्तर पर समस्या का हल नहीं होता है तो संघर्ष कमेटी भूख हड़ताल, रास्ता रोको व अन्य संघर्ष पूर्ण कार्य कर विरोध करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, वरिष्ठ नागरिक सभा अध्यक्ष रत्न लाल शर्मा, अधिवक्ता दौलत राम शर्मा, व्यापार मंडल महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष प्रेम सोनी, कपड़ा संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पाल दास, दुर्गा संकीर्तन मंडल अध्यक्ष दीपक, राज वर्मा, साजिद खान, इब्राहिम लोधी, मोहम्मद यामीन, अजय राही, अरुण, अविनाश कपूर, औरेंद्र पाल दास, गुरप्यारी, चंपा देवी, शरदो देवी, लोकेश कौशल, ओंकार कपिल के साथ कई लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें