फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के गोलू पहलवान ने जीती बड़ी माली

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। दावीं घाटी के प्रसिद्ध झंडा मेले का समापन हो गया है। इसमें श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी के प्रधान सुमन ठाकुर ने उन्हें टोपी, शॉल व तलवार भेंट की। झंडा मेले में दो दिनों तक कुश्तियों का आयोजन किया गया। इसमें कई राज्यों के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। धवाल के मुकेश ने जम्मू के करनैल को कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर छोटी माली जीती। बड़ी माली के लिए चंडीगढ़ के गोलू पहलवान और जम्मू के कुलवीर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मुकाबले के दौरान जम्मू के कुलवीर के पांव में मोच आ गई और उसने कुश्ती लड़ने में असमर्थता जताई। चंडीगढ़ के गोलू पहलवान को विजेता घोषित किया गया। विधायक रामलाल ठाकुर ने पहलवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मेला कमेटी को 51 हजार रुपये की राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें