फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बंद रहीं कई ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल में लगी लिफ्ट बंद है। वहीं कई ओपीडी में सोमवार को ताले लटके हुए मिले। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल में न तो सिटी स्कैन हो रहे हैं और न ही दांतों के एक्स-रे हो रहे हैं। मरीजों को इसके लिए निजी क्लीनिकों में भारी भरकम शुल्क अदा करना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में आंख, चर्म रोग, ईएनटी की ओपीडी में ताले लटके हुए मिले। जिला अस्पाल पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर हर दिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आते हैं। लेकिन, डॉक्टर न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी जिला अस्पताल की अधिकांश ओपीडी में ताले लटके रहे। सुबह से ही मरीज ओपीडी के बाहर डॉक्टर का इंतजार करते रहे। अस्पताल में मरीजों और बुजुर्गों के लिए लगाई गई लिफ्ट भी बंद पड़ी है। बुजुर्ग मरीजों को पीठ पर उठाकर तीसरी मंजिल तक पहुंचाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे अजय, निखिल, रामलाल, प्यारेलाल, वनिता ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एमडी राजेश आहलुवालिया का कहना है कि डॉक्टर प्रशिक्षण पर गए हैं जिस कारण ओपीडी बंद है। तकनीकी कारण से लिफ्ट खराब हो सकती है। इसे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें