फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी जाहू-चंडीगढ़ नॉन-स्टॉप बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। जाहू से चंडीगढ़ (नॉन-स्टॉप) वाया बलद्वाडा, कुठेड़ा, मोरसिंघी, दाड़ी-दाभला बस सेवा को विधायक राजेंद्र गर्ग 12 मार्च को दाड़ी-दाभला में झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सुबह 5:15 बजे जाहू से चलने वाली यह बस 6:15 घुमारवीं, सात बजे बिलासपुर, 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से दोपहर 2:35 बजे यह बस बिलासपुर में शाम को 6:45 बजे, घुमारवीं में 7:15 बजे और जाहू 8:15 बजे रात्रि को पहुंचेगी। विधायक राजेंद्र गर्ग और विधायक सुभाष ठाकुर ने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर के समक्ष यह मांग रखी थी। पंचायत प्रधान विकास राव, नवीन शर्मा, सुरेश ठाकुर, रमेश वर्मा, धनीराम सोंखला, राजेश शर्मा, जगदंबा सहित अन्य लोगों ने बस सेवा शुरू करने पर आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें