फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर्शनों के लिए उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नयना देवी (बिलासपुर)।
विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नयनादेवी में गुप्त नवरात्रों के दूसरे दिन रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दूसरे नवरात्र पर मां क दर्शन किए। शनिवार रात से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट सुबह तीन बजे ही खोल दिए गए थे।
विज्ञापन

गुप्त नवरात्रों के दौरान पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उतर प्रदेश, बिहार और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। एकाएक बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास ने भी मंदिर के कपाट सुबह तीन बजे खोल दिए थे। मगर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ज्यों की त्यों बरकरार रही। दोपहर की आरती के बाद भीड़ और बढ़ गई। मां के पावन दर्शनों की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं को 5 से 6 घंटे लाइन में खड़ा होना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जत्थों में भक्तों को माता के दर्शनों को भेजा गया। मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल और होमगार्ड के इंचार्ज मंगतराम ने मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की गाड़ियां इतनी अधिक संख्या में थी की मुख्य बस अड्डे पर इससे घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें