फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत 15 विद्यालयों को किया सम्मानित

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरनोड़ा के प्रधानाचार्य को स्वच्छ विद्यालय का प्रमाण पत्र देते ? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिले के 15 विद्यालयों को मानकों पर खरा साबित होने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उपायुक्त पंकज राय ने बचत भवन बिलासपुर में एक सादे कार्यक्रम में दिया। उन्होंने उक्त सभी विद्यालयों में प्रबंधन से जुड़ी टीम के प्रयासों की इस उपलब्धि के लिए सराहना की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने खेल-खेल में स्वच्छता का पाठ कार्यक्रम में सभी बच्चों की भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। डाइट के कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र कटवाल ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इस कार्यक्रम में सात विद्यालयों को स्टेट अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। जबकि, 20 पुरस्कार उप श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए गए। इस कार्यक्रम में जिला के कुल 15 स्कूलों को सम्मानित किया गया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंद, राजकीय माध्यमिक पाठशाला डडोह, राजकीय माध्यमिक पाठशाला रैली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तनबौल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) घुमारवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठलग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ को स्टेट अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है।
इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट दीपचंद गौतम,उप प्रधानाचार्य डाइट कुलदीप चंद, कुलदीप शर्मा तथा विभिन्न पाठशालाओं के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें