फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बारिश से 15 मकान, 26 गोशालाएं गिरीं, 35 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित

Tue, 16 Sep 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भराड़ी के सुमाड़ी में गिरा मकान। संवाद
विज्ञापन
जिले में 13 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बंद
विज्ञापन

175 करोड़ के पार पहुंचा नुकसान का आंकड़ा
11 दिन से बंद पड़ा है पुरान चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/भगेड़। जिले में सोमवार रात को हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है। निजी और सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। जिले में नुकसान का आंकड़ा 175 करोड़ के पास पहुंच गया है।
बारिश के कारण जिले में 13 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हैं। इसमें मुख्य रूप से पुराना चंडीगढ़-मनाली एनएच, बरठीं-बागछाल-थापना और नंगल-भाखड़ा-श्री नयना देवी जी सड़क बंद है। लोक निर्माण विभाग देर शाम तक सड़कों की बहाली के कार्य में जुटा था। जिले में 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। बारिश से 11 कच्चे मकान आंशिक तौर पर और तीन मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक पक्का मकान और चार रसोईघर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 26 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। उप तहसील भराड़ी के भपराल खैरीं के अमरनाथ ठाकुर का स्लेटनुमा दो मंजिला रिहायशी मकान मंगलवार सुबह पूरी तरह से गिर गया। उसी समय अमरनाथ की पत्नी विमला देवी रसोई में खाना बना रही थीं और वह जब मकान गिरा तो अंदर बुरी तरह से दब चुकी थी, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समझदारी के चलते उन्हें बाहर सुरक्षित निकाला गया। विमला देवी को चोटें आई हैं। पंचायत उप प्रधान पृथी चंद ठाकुर व वार्ड सदस्य अरुणा जसवाल ने कहा कि यह परिवार गरीब परिवार है और आज बेघर हो चुके हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से उचित सहायता करने की मांग की है। उधर, इसी पंचायत के वार्ड-4 में सुषमा देवी पत्नी स्वर्गीय संजीव कुमार का भी दो मंजिला स्लेटनुमा मकान गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमाड़ी गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान जमीदोंज हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जुल्फी राम अपने परिवार सहित दूसरे मकान में रहते हैं। इस पुराने मकान में सामान रखा हुआ था। मकान की दीवार ढह गई और छत गिर गई। जिस कारण मकान के भीतर रखा सामान मलबे में दब गया। हंबोट गांव के बख्सी राम का दो मंजिला स्लेटपोश मकान ढह गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जंदोट गांव के सुरेश कुमार की गोशाला गिर गई। घंडालवीं गांव के मनोज कुमार के दो मंजिला पक्के मकान में दरारें आई हैं। वहीं जरोडा गांव के लाल चंद की गोशाला भी बारिश के चलते ढह गई।

भराड़ी के सुमाड़ी में गिरा मकान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें