फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर में 20 हजार ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)।
विज्ञापन

बाबा बालकनाथ की तपोस्थली शाहतलाई में रविवार को भीषण गर्मी होने के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शनों को पहुंचे। हालांकि श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शनिवार शाम से ही शुरू हो गया था और रविवार को भी दिन भर श्रद्धालुओं आते रहे। इस अवसर पर पूरा का बाबा बालकनाथ के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शनिवार को ही दिन अच्छी खासी भीड़ उमड़ने से शाहतलाई के दुकानदारों के चेहरों पर रौनक आ गई है। गौरतलब है कि दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा में माथा टेकने से पहले श्रद्धालु शाहतलाई मे चरण गंगा में स्नान और बाबा के तपोस्थली मंदिरों के दर्शन जरूर करते हैं। शाहतलाई में श्रद्धालुओं की आने का सिलसिला शनिवार शाम से ही शुरू हो गया था। ढोल और चिमटे बजाते टोलियों में पंहुचे श्रद्धालुओं ने भजनकीर्तन से माहौल भक्तिमय बना दिया। भक्तों ने रात भर बाबा की महिमा का गुणगान किया। सुबह चरण गंगा में स्नान करने के बाद बाबा बालक नाथ के तपोस्थली वट वृक्ष, रोटियों और लस्सी और गुरुनाझाड़ी मंदिरों में दर्शन के बाद आगे के लिए रवाना हो गए। शाहतलाई मंदिर न्यास के प्रभारी सुखदेव सिह चंदेल ने बताया कि मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे प्रबंध किए हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को धूप से बचने के लिए पेयजल, वर्षाशालिका बनाई गई है। इसके साथ ही लंगर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें